Advertisement

मुंबई–दून इंडिगो फ्लाइट में बर्ड हिट, पायलट ने सुरक्षित कराई लैंडिंग, 186 यात्री सुरक्षित

मुंबई–दून इंडिगो फ्लाइट में बर्ड हिट, पायलट ने सुरक्षित कराई लैंडिंग, 186 यात्री सुरक्षित

मुंबई से देहरादून आ रही इंडिगो की फ्लाइट IGO-5032 (एयरबस A-320) लैंडिंग से ठीक पहले बर्ड हिट की चपेट में आ गई। विमान के अगले हिस्से से एक पक्षी के टकराने से फ्रंट सेक्शन में क्षति पहुंची। विमान में कुल 186 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित दून एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।

यह घटना शनिवार शाम लगभग 6:30 बजे हुई। लैंडिंग के बाद इंजीनियरिंग टीम ने निरीक्षण किया, जिसमें पुष्टि हुई कि विमान के नोज सेक्शन में नुकसान हुआ है। इसके बाद विमान को पार्किंग एरिया में मरम्मत के लिए खड़ा कर दिया गया।

दून से मुंबई जाने वाले यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए इंडिगो ने दूसरे विमान की व्यवस्था कर दी।

रनवे का किया गया निरीक्षण, मृत पक्षी नहीं मिला

बर्ड स्ट्राइक की पुष्टि के बाद एयरपोर्ट टीम ने रनवे और आसपास के क्षेत्र की जांच की, लेकिन कोई मृत पक्षी नहीं मिला। इससे स्पष्ट है कि पक्षी टकराव एयरपोर्ट से कुछ दूरी पहले हुआ होगा।

गौरतलब है कि 28 अक्टूबर को भी दून से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट के टेक ऑफ के दौरान बर्ड हिट की घटना हुई थी। उस समय विमान के बाएं इंजन में पक्षी फंसने के बाद तेज आवाज आई और उड़ान को वापस सुरक्षित लैंड कराना पड़ा था।

एयरपोर्ट निदेशक भूपेश चंद्र हंस नेगी के अनुसार,
“मुंबई से दून आ रही इंडिगो फ्लाइट के फ्रंट सेक्शन से पक्षी टकराने की पुष्टि हुई है। निरीक्षण में नुकसान पाया गया, जिसके चलते मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *